Advertisement
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली की घर वापसी, बेटी वामिका और अनुष्का शर्मा संग हुए स्पॉट

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की झलक पाने के लिए फैंस के मन में काफी बेताबी रहती है। इस बीच विराट कोहली को अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma April 20, 2021 • 16:11 PM
Cricket Image for Rcb Captain Virat Kohli And Anushka Sharma At Mumbai Airport With Daughter Vamika
Cricket Image for Rcb Captain Virat Kohli And Anushka Sharma At Mumbai Airport With Daughter Vamika (Image Source: instagram)
Advertisement

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की झलक पाने के लिए फैंस के मन में काफी बेताबी रहती है। इस बीच विराट कोहली को अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। विराट कोहली आईपीएल में व्यस्त हैं और इसी सिलसिले में वह चेन्नई से मुंबई पहुंचे हैं।

मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए विराट कोहली को अनुष्का और वमिका के साथ देखा गया। विराट और अनुष्का दोनों ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते अपने चेहरे पर मास्क के साथ-साथ फेस शील्ड भी लगा रखी है। वहीं नन्ही वामिका को अनुष्का ने अपने सीने से लगा रखा है।

Trending


विराट, अनुष्का और वमिका के फोटोज और वीडियोज इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इसी साल माता-पिता बने हैं। 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। वामिका को लेकर विराट और अनुष्का दोनों ही काफी ज्याद सेंसटिव हैं और वह नहीं चाहते कि नन्ही बच्ची की तस्वीर मीडिया में आए।

वहीं अगर आईपीएल 2021 की बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक काफी शानदार खेल खेल रही है। आरसीबी ने  चेन्नई के मैदान पर खेले अपने तीनों मुकाबले जीतने में कामयाबी पाई है। वहीं अब उसे अपने अपकमिंग मैच मुंबई में खेलने हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement