Reece Topley All Time T20 XI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ रीस टॉप्ली (Reece Topley) ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टी20 इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने भारत के एक या दो नहीं, बल्कि तीन खिलाड़ियों को जगह दी है।
रीस टॉप्ली ने अपनी टीम के ओपनर के तौर पर 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल (463 टी20 मैचों में 14,562 रन) और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर (526 टी20 मैचों में 14,890 रन), जो कि मौजूदा समय में टी20 में पूरी दुनिया में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं, को चुना है। इसके बाद नंबर-3 और नंबर-4 के लिए उनकी पसंद भारतीय टीम के दो बल्लेबाज़ विराट कोहली (430 टी20 मैचों में 14,218 रन) और सूर्यकुमार यादव (373 टी20 मैचों में 9,729 रन) हैं।
इसके बाद टॉप्ली ने अपनी पसंदीदा टी20 टीम के मिडिल ऑर्डर में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स (340 टी20 मैचों में 9,424 रन), कीरोन पोलार्ड (754 टी20 मैचों में 14,999 रन और 341 विकेट) और शाहिद अफरीदी (329 टी20 मैचों में 4,399 रन और 347 विकेट) का चुनाव किया।