LSG vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के उप-कप्तान और ऑलराउंडर रिंकू सिंह (Rinku Singh Catch) ने रविवार (26 अप्रैल) को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार खेल दिखाया। रिंकू ने पहले दबाव वाली स्थिति में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके बाद फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए उन्होंने फील्डिंग में चार कैच लपके।
इस दौरान रिंकू ने लखनऊ के ओपनिंग बल्लेबाज एडेन मार्करम का शानदार कैच लपका।
पारी का 11वां ओवर करने आए कैमरून ग्रीन की दूसरी गेंद पर मार्करम ने गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेला। रिंकू ने दायीं ओर जाते हुए गेंद को पकड़ा, लेकि शरीर बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहा था इसलिए उन्होंने गेंद को वापस मैदान में फेंका और वापस आकर कैच पूरा किया। टीवी अंपायर द्वारा रिप्ले मे पुष्टि के बाद मार्करम वापस पवेलियन लौटे।