Rishabh Pant ने 50वें टेस्ट में किया कमाल,81 रन पर आउट होकर जैक कैलिस और एमएस धोनी की बराबरी की (Image Source: BCCI)
India vs Afghanistan: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड्स बना दिए।
जैक कैलिस की बराबरी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में पंत संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत के इस फॉर्मेट में 97 छक्के हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने जैक कैलिस की बराबरी की। कैलिस ने 166 मैच की 280 पारियों में 97 छक्के जड़े हैं।