Cricket Image for VIDEO : पंत ने लगाया एक हाथ से छक्का, 86 मीटर लंबे छक्के को देखते रह गए लॉर्ड शार् (Image Source: Google)
आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए हैं और अब चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए 173 रन की ज़रूरत होगी। दिल्ली को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान ऋषभ पंत ने भी अहम भूमिका निभाई।
पंत ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 35 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का भी लगाया जिसने सभी का मन मोह लिया। पंत ने ये छक्का अपनी पारी की शुरुआत में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लगाया।
ये छक्का पंत के बल्ले से 16वें ओवर में देखने को मिला जब शार्दुल ने इस ओवर की दूसरी गेंद को स्लोअर डाला लेकिन गेंद फुलटॉस थी और बैलेंस बिगड़ने के बावजूद पंत ने एक हाथ से मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। ये छक्का 86 मीटर दूर जाकर गिरा और लॉर्ड शार्दुल इस छक्के को देखते रह गए।
— Simran (@CowCorner9) October 10, 2021