Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमाल मचाने को तैयार है इंडिया का Spiderman... IPL 2024 में पंत ही करने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। माना जा रहा है कि पंत आगामी आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat February 20, 2024 • 17:34 PM
धमाल मचाने को तैयार है इंडिया का Spiderman... IPL 2024 में पंत ही करने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स की क
धमाल मचाने को तैयार है इंडिया का Spiderman... IPL 2024 में पंत ही करने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स की क (Rishabh Pant)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज़ होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है और इसी बीच अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ये माना जा रहा है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं और वो पूरा आईपीएल का आगामी सीजन खेलने वाले हैं।

कप्तानी भी करेंगे ऋषभ पंत

Trending


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जमकर अभ्यास कर रहे हैं और उनकी रिकवरी से जुड़े पॉजिटिव साइन देखने को मिले हैं। खास बात ये है कि पंत की फिटनेस को देखकर ये माना जा रहा है कि वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बैटिंग ही नहीं, बल्कि पूरे सीजन कैप्टेंसी भी करने वाले हैं। पंत की फिटनेस डीसी के लिए टूर्नामेंट से पहले बेहद पॉजिविट साइन है।

मौत के मुंह से बचकर लौटे हैं ऋषभ

आपको बता दें कि साल 2022 में ऋषभ पंत का भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था। ये एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि पंत की कार पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इतना ही नहीं, इस घटना में पंत को कई गंभीर चोट आई थी। आलम ये था कि पंत कई महीनों तक अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पाए थे। हालांकि पंत ने कभी भी हार नहीं मानी और अब लंबे समय के बाद वो एक बार फिर लंबे-लंबे छक्के मारने को पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स टीम:

भारतीय: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, पृथ्वी शॉ, खलील अहमद, ललित यादव, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, यश ढुल, विक्की ओस्टवाल, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, सुमित कुमार और स्वास्तिक चिकारा.

Also Read: Live Score

विदेशी: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, झाय रिचर्डसन और शाई होप।


Cricket Scorecard

Advertisement