Rishabh Pant Mimic Rohit Sharma Celebration Video: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) ने बीते सोमवार, 05 अक्टूबर को ईरानी कप 2026 (Irani Cup 2026) के मुकाबले में जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) को 167 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। ऋषभ पंत ईरानी कप की ट्रॉफी जीतने के बाद बेहद खुश नज़र आए और उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नकल करके खास अंदाज में जश्न मनाया।
Delhi Capitals ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ऋषभ पंत का मज़ेदार वीडियो साझा किया है। ये 11 सेकंड का वीडियो है जिसमें ऋषभ पंत ईरानी कप की ट्रॉफी के साथ स्लो वॉक सेलिब्रेशन करते दिख रहे हैं। इस सेलिब्रेशन को 'ट्रॉफी लिफ्ट वॉक' भी कहते हैं। रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद ये सेलिब्रेशन किया था।
याद दिला दें कि 2024 के वर्ल्ड कप में इंडिया के चैंपियन बनने के बाद कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा से ये सेलिब्रेशन करके को कहा था। रोहित से पहले फुटबॉल के लीज़ेड लियोनेल मेस्सी ने 2022 में अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद 'ट्रॉफी लिफ्ट वॉक' सेलिब्रेशन करके सुर्खियां बटोरी थी।