Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंत ने खेली कछुए जैसी धीमी पारी, सोशल मीडिया पर भड़क गए फैंस

Rishabh Pant played slow knock of 36 ball 39 against lsg in ipl 2022 fans slam him : आईपीएल 2022 में लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत ने काफी धीमी बल्लेबाज़ी की जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी

Shubham Yadav
By Shubham Yadav April 07, 2022 • 22:38 PM
Cricket Image for पंत ने खेली कछुए जैसी धीमी पारी, सोशल मीडिया पर भड़क गए फैंस
Cricket Image for पंत ने खेली कछुए जैसी धीमी पारी, सोशल मीडिया पर भड़क गए फैंस (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने काफी धीमी बल्लेबाज़ी की जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। पंत पारी के अंत तक बल्लेबाजी करते रहे लेकिन आखिरकार नॉटआउट रहते हुए वो सिर्फ 36 गेंदों में 39 रन बना पाए। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट सिर्फ 108.33 का रहा और उनकी टीम धीमी बल्लेबााज़ी के चलते सिर्फ 149 रन बना पाई।

24 वर्षीय पंत ने अपनी इस पारी में तीन चौके और दो छक्के भी लगाए, लेकिन लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ वो ज्यादातर समय संघर्ष ही करते रहे। अगर पिछले दो सीज़न में पंत के स्ट्राइक रेट की बात करें तो ऋषभ पंत काफी ढीले रहे हैं। 2020 संस्करण में उनका स्ट्राइक रेट 113.95 और 2021 संस्करण में उनका स्ट्राइक रेट 128.52 का रहा था।

Trending


Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

पारी के आखिर तक नॉटआउट रहने के बाद भी पंत के बल्ले से तेज़ी से रन नहीं दिखे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement