Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया गया: डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा

भारत के चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए बुधवार को देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने यह जानकारी दी है।

IANS News
By IANS News January 04, 2023 • 14:02 PM
Rishabh Pant
Rishabh Pant (Image Source: IANS)
Advertisement

भारत के चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए बुधवार को देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने यह जानकारी दी है।पिछले 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर पंत की मसीर्डीस कार रोड डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

25 वर्षीय पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। श्याम शर्मा ने पुष्टि की कि पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया जाएगा। उन्होंने आईएएनएस से कहा, पंत को आज मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें वहां किस अस्पताल में भर्ती किया जाएगा, यह बाद में बताया जाएगा।

Trending


श्याम शर्मा ने पुष्टि की कि पंत को मुंबई शिफ्ट करने का फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लिया गया है। इस महत्वपूर्ण फैसले की प्रक्रिया में बोर्ड सचिव जय शाह भी शामिल थे।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed


Cricket Scorecard

Advertisement