IPL 2026, Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 194 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। वैभव सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जिसके बाद ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार (17 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 46 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की तेज साझेदारी भी निभाई।