Riyan Parag Undergoes Shoulder Surgery: भारतीय युवा ऑलराउंडर और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ी जानकारी दी है। लंबे समय से कंधे की चोट से परेशान चल रहे पराग की सफल सर्जरी हो गई है और अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी स्थिति के बारे में बताया है।
रियान पराग पिछले करीब दो साल से कंधे की समस्या से जूझ रहे थे। चोट के बावजूद उन्होंने लगातार क्रिकेट खेलना जारी रखा और कई मौकों पर दर्द के साथ मैदान में उतरते रहे। यही समस्या उनके लिए इतनी बड़ी बन गई कि उन्हें अब सर्जरी करवानी पड़ी।
सर्जरी के बाद गुरुवार (11 जून) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंटर पर पोस्ट साझा करते हुए पराग ने लिखा कि आखिरकार कंधा जीत गया। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। कई दिन अच्छे रहे तो कई दिन ऐसे भी आए जब मैदान पर उतरना और पूरा मैच खेलना भी मुश्किल लगने लगा था।