IPL 2022: हिटमैन रोहित शर्मा ने पूरा किया अनोखा दोहरा शतक, विराट कोहली की रिकॉर्ड लिस्ट में हुए शामि (Image Source: BCCI)
मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार (6 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेलकर इतिहास रच दिया। रोहित ने 28 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। रोहित ने पारी में लगाए गए दो छक्कों की बदौलत मुंबई के लिए आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए।
इस पारी के साथ ही हिटमैन रोहित आईपीएल में एक टीम के लिए 200 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 263 छक्के जड़े थे। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने टीम के लिए 257 छक्के जड़े हैं।