Rohit Sharma ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा उम्र में वनडे खेलने वाले भारतीय बने (Image Source: Google)
India vs Afghanistan,1st ODI : भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार (13 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेच एसोसिएशन स्टेडियम में पहले वनडे मैच में टॉस के साथ ही अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।
रोहित भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, इस मुकाबले साल के समय उनकी उम्र 39 साल 44 दिन है। उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 1989 में 39 साल 36 दिन की उम्र में भारत के लिए वनडे मैच खेला था।
बता दें कि पहले इस सीरीज में रोहित के खेलने को लेकर संशय था क्योंकि वह चोट से उबर रहे थे। हालांकि वह फिटनेस टेस्ट पास कर भारतीय टीम के साथ जुड़े।