Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले (IND vs AFG 3rd ODI) में अपनी फील्डिंग से कमाल करके एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाया है। हिटमैन ने वो कारनामा कर दिखाया है जो कि टीम इंडिया के सुपरफिट खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) भी नहीं कर पाए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, भारत-अफगानिस्तान तीसरे वनडे में हिटमैन ने मेजबान टीम के लिए फील्डिंग करके शुरुआती तीन कैच लपके। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर अफगानी टीम के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ (07 गेंदों पर 05 रन), इब्राहिम जादरान (18 गेंदों पर 11 रन) और रहमत शाह (15 गेंदों पर 05 रन) का स्लिप पर कैच लपका।
खास बात ये है कि इसी के साथ अब 39 वर्षीय रोहित शर्मा भारत के लिए ऐसे सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में बतौर फील्डर विपक्षी टीम की पारी के पहले तीनों विकेटों में योगदान दिया है। उनसे पहले सिर्फ महान सौरव गांगुली, मनोज तिवारी और सुरैश रैना ने ये कारनामा किया था।