रोहित शर्मा ने एक साथ तोड़े धोनी के 2 महारिकॉर्ड, इस लिस्ट में बने भारत के नंबर 1 कप्तान (Image Source: Google)
भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। टेस्ट में रोहित ने 11वां शतक जड़ा और 196 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 131 रन की पारी खेली।
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर रोहित दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पूर्व कप्तान धोनी ने टेस्ट में 78 छक्के जड़े थे। 91 छक्कों के साथ वीरेंद्र सहवाग पहले नंबर पर हैं।
Most Sixes by an Indian in Test history:
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 15, 2024
Virender Sehwag - 90 (103 Tests)
Rohit Sharma - 79* (57 Tests)
MS Dhoni - 78 (90 Tests) pic.twitter.com/yGENWac6jZ