रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम में भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम आजतक कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। रांची में मिली इस रोमांचक जीत के साथ ही रोहित के नाम कुछ खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए।
गावस्कर औऱ द्रविड़ की बराबरी की
रोहित की कप्तानी में भारत की यह नौंवी टेस्ट जीत है। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में भी भारत ने 9-9 टेस्ट मैच जीते थे। रोहित से आगे अब विराट कोहली, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन ही हैं।
Most Wins by Indian Captain in Test
— CricBeat (@Cric_beat) February 26, 2024
40 - Virat Kohli
27 - MS Dhoni
21 - Sourav Ganguly
14 - M Azharuddin
9 - Rohit Sharma*
9 - Sunil Gavaskar
9 - MAK Pataudi
8 - Rahul Dravid#INDvsENG