मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि वह यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मैच में मिली हार से निराश हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि, "यह टूर्नामेंट में पांच बार के चैंपियन का अंत नहीं है।" ईशान किशन और रोहित शर्मा के नाबाद 81 और 41 रनों के बावजूद, मुंबई इंडियंस 177 रनों का बचाव करने में विफल रही, अक्षर पटेल और ललित यादव की दस्तक से दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट से मैच जीत लिया।
शर्मा ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों ने मैदान पर कुछ गलतियां की, जिससे मुंबई इंडियंस की योजना प्रभावित हुई।
शर्मा ने कहा, "हम हमेशा तैयार होकर मैदान पर आते हैं, चाहे वह पहला गेम हो या आखिरी गेम, हम हर गेम जीतने की कोशिश करना चाहते हैं। लेकिन हमने मैदान पर कुछ गलतियां कीं जो योजना के मुताबिक नहीं हुई। उन चीजों को हम सुधार सकते हैं। हमें बस याद रखने की जरूरत है।"