Rohit Sharma goes past AB de Villiers in Most sixes in ODI World Cup history list (Image Source: Twitter)
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में 40 गेंदों में 46 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड
रोहित वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित के इस टूर्नामेंट में 22 मैच में 40 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 22 मैच में 37 छक्के दर्ज हैं। ट्रेंट बोल्ट द्वारा डाले गए पारी के पांचवें ओवर में छक्का जड़कर रोहित ने यह रिकॉर्ड बनाया।
34 मैच में 49 छक्कों के साथ क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।