इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस की टीम (Mumbai Indians) अपना आठवां मुकाबला बुधवार, 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले MI के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने साथी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) से मज़े लेते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, खुद रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसमें वो जिम के अंदर शार्दुल ठाकुर की नकल करते दिखे हैं। उन्होंने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "लॉर्ड के साथ अपनी हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच कर रहा हूं।" आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर बेहद ही करीबी दोस्त हैं, यही वज़ह है वो अक्सर ही एक दूसरे से मज़े लेते हैं। बताते चलें कि IPL के करंट सीजन में हिटमैन अब तक सिर्फ चार मुकाबले खेल पाए हैं जिसमें उन्होंने 45.66 की औसत और 165.06 की स्ट्राइक रेट से 137 रन ठोके।