Rohit Sharma on the verge of creating history in first test vs south africa (Image Source: Google)
India vs South Africa Test: भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार (26 दिसंबर) से सेंचुरियन में दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा।
धोनी को पछाड़ने के करीब
रोहित शर्मा अगर 2 छक्के जड़ देते हैं तो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी के नाम इस फॉर्मेट में 78 छक्के दर्ज हैं, वहीं रोहित 77 छक्के जड़ चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।