आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई की टीम रोहित के इस जन्मदिन को धमाकेदार अंदाज़ में सेलिब्रेट करने वाली है। वहीं, रोहित शर्मा के इस खास दिन पर फैंस भी उन्हें शुभमकामनाएं भेज रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने भी एक वीडियो शेयर किया है।
MI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ फैंस रोहित को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं लेकिन तभी हिटमैन पीछे से आकर उनके होश उड़ा देते हैं। इस दौरान इन फैंस का रिएक्शन देखने लायक होता है।
इस वीडियो की शुरुआत में कुछ फैंस रोहित को जन्मदिन पर बधाई दे रहे होते हैं, तभी हिटमैन उनके पीछे से आते हैं और इन फैंस के कंधों पर हाथ रख देते हैं और कहते हैं, 'उधर क्या विश कर रहे हो, इधर करो ना।' रोहित को देखकर ये फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस रोहित के इस प्यारा जेस्चर के लिए भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
"" #OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 @ImRo45 pic.twitter.com/fyF5tK78P0
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 28, 2023