मुंबई इंडियंस (Mumbai Indias) के दिग्गज़ बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं जो कि शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में हिटमैन बेखौफ अंदाज़ में चौके-छक्के ठोककर रनों का अंबार लगाना चाहेंगे, लेकिन इसी बीच उन्हें संभलकर भी रहना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2026 के आईपीएल में उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, हिटमैन के सिर पर खतरे की तलवार लटक रही है और वो आईपीएल 2026 में अगर दो पारियों में बिना कोई रन बनाए आउट होते हैं, तो वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का अनचाह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
गौरतलब है कि फिलहाल ये शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है जो कि आईपीएल टूर्नामेंट में 141 मैचों की 135 पारियों में 19 बार डक पर आउट हुए। इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से मौजूद है जो कि 18-18 बार इस टूर्नामेंट में जीरो पर आउट हुए हैं।