भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024-25) खेली जा रही है जहां टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी खेल रहे हैं। हालांकि इसी बीच भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और यंग स्टार बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill) एक बार फिर मैदान पर फ्लॉप हुए हैं और रणजी ट्रॉफी के मैच में भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। इतना ही नहीं, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का भी बल्ला घरेलू मैच में नहीं चला है।
आपको बता दें कि इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा और बाएं हाथ के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी का मुकाबला मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ महाराष्ट्र के MCA स्टेडियम में खेल रहे हैं। यहां मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर अपने मन अनुसार पहले बैटिंग करने का फैसला किया जिसके बाद रोहित और यशस्वी की जोड़ी मैदान पर पारी की शुरुआत करने आई।
फैंस को उम्मीद थी कि ये दोनों खिलाड़ी मिलकर विपक्षी टीम के गेंदबाज़ों का दिन खराब कर देंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा ही। सबसे पहले यशस्वी इनिंग के तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर औक़िब नबी के सामने LBW हो गए और फिर हिटमैन ने छठे ओवर की पांचवीं बॉल पर उमर नज़ीर मीर के सामने हथियार डालते हुए पारस दोगरा को अपना कैच थमा दिया।
Not a great comeback to the Ranji Trophy for Indian star batters!#RohitSharma #ShubmanGill #YashasviJaiswal pic.twitter.com/JV4Sytlbo6
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) January 23, 2025