WI vs SL: टूट गया निकोलस पूरन का रिकॉर्ड, Rovman Powell बने वेस्टइंडीज के बेस्ट T20I बल्लेबाज (Image Source: AFP)
West Indies vs Sri Lanka, 2nd T20I: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने रविवार (14 जून) को श्रीलंका के खिलाफ जमैका के सबीन पार्क मे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 26 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के जड़े। भले ही पॉवले अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
पॉवले टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 119 मैच की 105 पारियों में 2314 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान औऱ बल्लेबाज निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 106 मैच की 97 पारियों में 2275 रन बनाए थे।
An incredible achievement for a boy who dared to dream…
— Windies Cricket (@windiescricket) June 14, 2026
Congratulations Rovman! #WIvSL | #MenInMaroon pic.twitter.com/v9XanabR1m