IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (4 अगस्त) को श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां उसे 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इस दौरे से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं अब युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) की फिटनेस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक साईं सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हुए हैं। वह फिलहाल अपने पैर के अंगूठे (टो) की चोट से उबर रहे हैं और बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सुदर्शन को अभी तक बीसीसीआई की मेडिकल टीम से पूरी तरह फिट होने की मंजूरी नहीं मिली है। इसी वजह से वह टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे। हालांकि बोर्ड की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
UPDATE ON SAI SUDHARSAN. [Sportstar]
He is currently at BCCI CoE, the focus remains on ensuring he completes the final stages of his rehab & team management is hopeful that he will be cleared before the practice match. pic.twitter.com/AQbz5DOy0Q Johns. (CricCrazyJohns) August 4, 2026