Sam Cook Unwanted Record: The Hundred 2026 में 60 रन लुटाकर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाले Sam Cook (Sam Cook Unwanted Record)
Sam Cook Unwanted Record: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 27वां मुकाबला बीते रविवार, 09 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां वेल्श फायर (Welsh Fire) के तेज गेंदबाज़ सैम कुक (Sam Cook) ने सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) के सामने बेहद ही खराब गेंदबाज़ी की। उन्होंने अपनी 20 गेदों पर बिना कोई विकेट लिए 60 रन लुटाए। यही वज़ह है अब उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
दरअसल, 29 वर्षीय सैम कुक अब द हंड्रेड के इतिहास में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने SUL के खिलाफ 60 रन लुटाकर राशिद खान का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2025 में बर्मिघम फीनिक्स के सामने बिना कोई विकेट लिए 59 रन लुटाए थे।
The Hundred में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज़
- सैम कुक — 0/60 (वेल्श फायर बनाम सनराइजर्स लीड्स, 2026)
- राशिद खान — 0/59 (ओवल इनविंसिबल्स बनाम बर्मिंघम फीनिक्स, 2025)
- ब्रायडन कार्स — 0/55 (सनराइजर्स लीड्स बनाम लंदन स्पिरिट, 2026)