राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) सुर्खियों में हैं। रियान पराग के सुर्खियों में रहने के पीछे की वजह उनकी खराब बल्लेबाजी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान भी रियान पराग फ्लॉप साबित हुए और 16 गेंदों में महज 18 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग के लगातार खराब प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने रिएक्शन दिया है। संजय मांजरेकर ने रियान पराग को बैक करने को लेकर राजस्थान रॉयल्स पर सवाल उठाए हैं।
एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, 'पिछले दो आईपीएल सीजन देखें तो रियान पराग का औसत लगभग 11 का था और उनका स्ट्राइक रेट भी लगभग 110 का ही था। इसके बाद भी राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन में उन्हें 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग में कुछ देखा है जिसे हम 3 साल में नहीं देख पाए।'
संजय मांजरेकर ने आगे कहा, 'रियान पराग युवा है और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हमें देखने को मिलेगा कि राजस्थान रॉयल्स रियान पराग के पीछे क्यों गए थे।' बता दें कि रियान पराग ने अब तक आईपीएल 2022 में कुल 5 मैचों में 10.75 की औसत से महज 43 रन बनाए हैं।
