Sanjay Manjrekar Controversial Statement On Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल 2022 में हिटमैन का जादू नहीं चल पा रहा है और फिलहाल MI की टीम 5 मुकाबलों में 5 हार के साथ अंकतालिका में सबसे बॉटम यानी 10वें नंबर पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने भी हिटमैन की कप्तानी पर तंज कसते हुए बड़ी बात कही है।
एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, 'मेरा मानना है कि टीम में अब भी कीरोन पोलार्ड की अहमियत बहुत ज्यादा है। सीजन की शुरुआत से पहले मुझे लगा था कि रोहित शर्मा भी विराट कोहली की तरह ही कप्तानी छोड़ देंगे और टीम में सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। मुझे लगा कि वो कीरोन पोलार्ड को कप्तानी सौंपेगे। पोलार्ड बेहतरीन कप्तान हैं।'
संजय मांजरेकर यहीं नहीं रुके उन्होंने रोहित पर आगे और तंज कसते हुए कहा, 'पिछले 3-4 सीजन से रोहित का रिकॉर्ड ऐसा ही रहा है। औसत 30 से कम और स्ट्राइक रेट में भी गिरावट। रोहित जब भारत के लिए खेलते हैं तब उनके आंकड़े बदल जाते हैं क्योंकि तब वो केवल अपने बारे में सोचते हैं टीम के बारे में कम सोचते हैं।'
