Sanju Samson and Ruturaj Gaikwad: राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ सोमवार (30 मार्च) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरूआत बहुत खराब रही और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा।
चेन्नई के लिए आईपीएल डेब्यू कर रहे संजू सैमसन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरूआत करने उतरे। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने 6 रन के निजी स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक पारी में चेन्नई सुपर किंग्स के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं।
Sanju Samson (Bowled out)
— (@Shebas_10dulkar) March 30, 2026
Ruturaj Gaikwad (Bowled out)
Today is 1st time ever, Both CSK openers got bowled out on Single Digit pic.twitter.com/DMRG2UHJ1o