SRH के खिलाफ सिर्फ 27 रन बनाकर भी Sanju Samson ने रचा इतिहास, तोड़ा MS Dhoni का खास रिकॉर्ड (Image Source: Google)
संजू सैमसन ने सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजू ने इस मुकाबले में भले ही सिर्फ 27 रन बनाए, लेकिन उनकी यह छोटी पारी भी इतिहास रचने के लिए काफी रही।
इस मैच में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाते हुए सिर्फ 13 गेंदों में 27 रन ठोक दिए।
हालांकि संजू ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने एक बड़ा इतिहास रच दिया। संजू सैमसन अब IPL इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।