India Probable XI For 2nd Test Vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs SL 2nd Test) रविवार, 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है।
कटेगा कुलदीप यादव का पत्ता: 31 वर्षीय कुलदीप यादव भारतीय टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज़ हैं, लेकिन वो गॉल टेस्ट में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। इस मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दो पारी में 25 ओवर गेंदबाज़ी की और 103 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया। यही वज़ह है कोलंबो टेस्ट के लिए उनकी जगह प्लेइंग XI में पक्की नहीं है।
कोलंबो टेस्ट से पहले भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज़ी कोच सैराज बहुतुले ने कुलदीप यादव पर बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा, "कुलदीप यादव का प्लेइंग XI में होना परिस्थितियों पर निर्भर करता है। वह हमेशा मैच विनर रहे हैं और निश्चित रूप से हमारी योजना का हिस्सा है, लेकिन हम एक बार फिर कॉम्बिनेशन पर फैसला करेंगे।”