Advertisement
Advertisement
Advertisement

'अब हम दोनों अलग-अलग लोगों से शादी करेंगे तब सच्चाई का पता चलेगा', रुतुराज गायकवाड़ से अपने रिश्ते पर बोलीं एक्ट्रेस

Ruturaj Gaikwad का नाम मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव के साथ जोड़ा गया था जिसके चलते अब उनकी दोस्ती भी खराब हो गई है। सायली संजीव ने खुद इस बारे में बातचीत की है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma December 04, 2022 • 18:09 PM
Cricket Image for Sayali Sanjeev on her relationship with Ruturaj Gaikwad
Cricket Image for Sayali Sanjeev on her relationship with Ruturaj Gaikwad (Sayali Sanjeev on Ruturaj Gaikwad)
Advertisement

Ruturaj Gaikwad girlfriend: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इन दिनों अपने शानदार खेल से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ ने 8 शतक के साथ 180.42 की औसत से 1,263 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। बीते दिनों रुतुराज गायकवाड़ का नाम मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव (sayali sanjeev) के साथ काफी जोड़ा गया था। खबर थी कि रुतुराज गायकवाड़ सायली संजीव को डेट कर रहे हैं।

इस बीच सायली संजीव ने खुद रुतुराज गायकवाड़ संग अपने रिश्ते को लेकर सच्चाई बताई है और कहा है कि इन अफवाहों के चलते रुतुराज गायकवाड़ से उनकी दोस्ती भी खराब हो गई है। सायली संजीव ने कहा, 'मैं फिलहाल सिंगल हूं और किसी को डेट नहीं कर रही। ऐसी अफवाहें फैलनी बंद होनी चाहिए। इसकी वजह से घर पर तनाव के हालात पैदा हो जाते हैं।'

Trending


सायली संजीव ने आगे कहा, 'आज अगर मुझे रुतुराज को उनके अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करना हो या फिर सार्वजनिक बधाई देनी हो तो मैं ऐसा नहीं कर सकती। यहां तक कि वो भी मेरे काम के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हमारे बीच कुछ भी नहीं है। इन अफवाहों के चलते हमारी दोस्ती भी खराब हो गई।'

यह भी पढ़ें: कहानी Ruturaj Gaikwad की, हाथ तुड़वाकर कैसे बने चैंपियन

सायली संजीव ने कहा, 'मुझे पता भी नहीं कि हम दोनों का नाम एकसाथ क्यों जोड़ा गया। गॉसिप करने वाले लोग ये बात नहीं समझते हैं कि इससे किसी की पर्सनल लाइफ में दिक्कतें खड़ी होती हैं। इन बातों का असर हमारी जिंदगी पर होता है। शुरुआत में हमने इन अफवाहों को नजरअंदाज किया। हमें लगा कि लोग शांत हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब शायद जब हम दोनों की अलग-अलग लोगों से शादी होगी तभी सच्चाई का पता चलेगा।'


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement