South Africa vs Canada: साउथ अफ्रीका के कप्तान और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने सोमवार (9 फरवरी) को कनाडा के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम के पहले मैच में 32 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें दस चौके औऱ एक छ्कका जड़ा। अंश पटेल की गेंद पर उनकी पारी का अंत डिलोन हेइलिगर (Dilon Heyliger) ने बेहतरीन कैच लपककर किया।
अंश द्वारा डाले गए पारी के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्करम ने लॉन्ग-ऑन के श्रेत्र में हवाई शॉट खेला, और लग रहा था की गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार चली जाएगी। ठीक उसी पल जब गेंद बाउंड्री पार करने वाली थी तभी हेइलिग ने बाउंड्री के किनारे बेहतरीन कैच पकड़ा। अपनी बाईं ओर दौड़कर कैच पकड़ने के दौरान वह बाउंड्री लाइन से टकराने वाले थे लेकिन अंत में खुद को संभालने में कामयाब रहे।”
हेइलिगर की इस शानदार कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि गेंदबाजी में उन्हें सिर्फ एक ही ओवर डालने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 13 रन दिए।
A stunner from Dilon Heyliger!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 9, 2026
When Canada needed something special to send back Aiden Markram, he delivered in style.
ICC Men’s #T20WorldCup | #SAvCAN | LIVE NOW https://t.co/3LPOCPHkGW pic.twitter.com/1fzXsPnOsL