Shafali Verma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (IND-W vs ZIM-W 2nd T20) में जिम्बाब्वे के खिलाफ महज़ 25 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 55 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
तोड़ा स्मृति मंधाना का महारिकॉर्ड: 22 वर्षीय शेफाली वर्मा एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने रायपुर टी20 में पचासा लगाकर 2026 में अपना नवां फिफ्टी प्लस स्कोर पूरे किया है। खास बात ये है कि अब शेफाली T20I में स्मृति मंधाना को पीछे छोड़कर भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गई हैं। स्मृति ने 2024 में भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी प्लस की पारी खेली थी।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर