पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद उनके देश में भूचाल सा आ गया है। खासकर, पाकिस्तान के प्रीमियर फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी तो इस समय आलोचकों के निशाने पर हैं। यहां तक कि शाहीन के ससुर और लेजेंड शाहिद अफरीदी भी अपने दामाद शाहीन अफरीदी की बुराई करने से पीछे नहीं हटे। अफरीदी ने कहा कि शाहीन वही गलतियां दोहरा रहे हैं जिनके लिए उनके करियर में पहले उनकी बुराई हुई थी।
बाएं हाथ के पेसर ने पूरे टूर्नामेंट में खेले गए पांच मैचों में आठ विकेट लिए, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 10.52 था। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बनाए रखने के लिए पहली पारी में 212 रन बनाने के बाद श्रीलंका को अपने आखिरी मैच में 147 रन पर रोकना था लेकिन वो ना सिर्फ श्रीलंका को 147 तक रोकने में नाकाम रहे लेकिन बहुत मुश्किल से 212 रनों का बचाव कर पाए। इस मैच में शाहीन ने अपने चार ओवर में 48 रन दिए। उन्होंने आखिरी ओवर फेंका और 22 रन दिए, जिससे पाकिस्तान ने मैच सिर्फ पांच रन से जीता।
समा टीवी पर अपने दामाद की क्लास लगाते हुए अफरीदी ने कहा, "वो (शाहीन अफरीदी) काफी समय से खेल रहे हैं। आपको नहीं पता कि आखिरी ओवर कहां से फेंकना है। उन्हें कई बार बताया गया है, उन्हें अब तक ये बातें पता होनी चाहिए। वो अपनी पुरानी गलतियां बार-बार दोहरा रहे हैं। जब कोई राइट-हैंडर बैटिंग कर रहा हो, तो आप राउंड द विकेट से बॉलिंग नहीं कर सकते। अगर कोई फिर भी उस एंगल से बॉलिंग करना चाहता है, तो लेफ्ट-आर्मर को स्टंप्स पर बॉलिंग करनी होगी।"
Shahid Khan Afridi and SAQLAIN Mushtaq , Two different Stories
— (@Sher__Ali) March 1, 2026
- on one hand Saqlain M is trying his best to defend his son in law
- and on another hand Shahid Afridi is Criticising Shaheen after every Bad performance pic.twitter.com/QX8BPIHWaq