Advertisement

ये खिलाड़ी है पाकिस्तान का ग्लेन मैक्सवेल, शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करके बताया नाम

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ महज़ 40 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका जिसके बाद शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो कि उनके लिए यह काम कर सकता है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat October 26, 2023 • 11:55 AM
ये खिलाड़ी है पाकिस्तान का ग्लेन मैक्सवेल, शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करके बताया नाम
ये खिलाड़ी है पाकिस्तान का ग्लेन मैक्सवेल, शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करके बताया नाम (Shahid Afridi)
Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बीते बुधवार (25 अक्टूबर) को महज़ 40 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका और वो विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मुकाबले के बाद हर कोई मैक्सवेल की तारीफ कर रहा है और इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी शामिल हो चुके हैं, लेकिन अफरीदी ने सिर्फ मैक्सवेल की तारीफ ही नहीं की है बल्कि उन्होंने पाकिस्तान के उस खिलाड़ी का नाम भी बताया है जो पाकिस्तान के लिए ग्लेन मैक्सवेल सी भूमिका निभा सकता है।

दरअसल, शाहिद अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स मैच के बाद अपने एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बैटर इफ्तिखार अहमद का जिक्र करते हुए उन्हें पाकिस्तान का ग्लेन मैक्सवेल बताया। जी हां, अफरीदी का मानना है कि इफ्तिखार अहमद भी पाकिस्तान के लिए वो काम कर सकते हैं जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल कर रहे हैं।

Trending


उन्होंने लिखा, 'ग्लेन मैक्सवेल ने क्या पारी खेली। आज, यह शीर्ष श्रेणी की पावर हिटिंग का प्रदर्शन है। ऑस्ट्रेलिया इस जीत को डिजर्व करता है।' अफरीदी ने आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इफ्तिखार अहमद हमारी टीम के लिए इसी तरह की भूमिका निभाएंगे, उनमें निश्चित रूप से ऐसा करने की क्षमता है और पिचें पावर हिटिंग के लिए तैयार की गई हैं। हम सभी को जरूरत है कि अब आप तेजी से खेलें।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि इफ्तिखार अहमद भी अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस विश्व कप 2023 में अब तक उन्होंने कुछ खास प्रभावित नहीं किया है। इफ्तिखार के बैट से अब तक 5 मैचों में 25.25 की औसत से सिर्फ 101 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.27 का रहा है, लेकिन वह बड़ी पारी खेल नहीं सके हैं। बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो विश्व कप 2023 की पॉइंट्स टेबल पर वह अपने 5 मैचों के बाद वह 2 जीत और 3 हार के साथ पाचवें पायदान पर बनी हुई है। 


Cricket Scorecard

Advertisement