IND vs WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope) ने शुक्रवार (9 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इतिहास रच दिया। दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने तूफानी शतक जड़ते हुए अपनी टीम को 250 रन का लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
होप ने इस मुकाबले में महज 45 गेंदों में 102 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत को इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
शाई होप ने 45 गेंदों शतक ठोककर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल ने मार्च 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए टी20 मुकाबले में 47 गेंदों में शतक लगाया था।