पाकिस्तान को झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ धाकड़ बल्लेबाज (Image Source: AFP)
West Indies vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से होने दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद (Shan Masood) उंगली की चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मसूद के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली (index finger) पर जेडन सील्स की गेंद लगी थी। इस कारण वह चौथे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे थे और लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।
बता दें कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था।