Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के चौथे दिन टी-ब्रेक तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 199 रन लगा लिए हैं।
श्रीलंका भारत के स्कोर से अभी भी 14 रन पीछे है। पहली पारी में शानदार 80 रनों की पारी खेलने वाले पासिंदु सूरियाबंदारा दूसरी पारी में अपने शतक के करीब हैं। वह 157 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बना चुके हैं। वहीं, धनंजय डी सिल्वा 14 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पहली पारी में 290 के स्कोर पर ऑलआउट होने के कारण श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
दूसरी पारी में भी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लाहिरू उदारा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सूरियाबंदारा और कामिल मिशारा ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और 58 रन जोड़े। कामिल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 39 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।