Shefali Verma WPL Record: महिला प्रीमियर लीग में शेफाली वर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इस माइलस्टोन को हासिल किया। इसके साथ ही वह हरमनप्रीत कौर के बाद यह कारनामा करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज़ बन गईं।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि नेट साइवर-ब्रंट ने 42 गेंदों में 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन पारियों के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 154 रन ही बना सकी।