भारत में दुनिया की सबसे मुश्किल लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 18वां सीजन खेला जा रहा है जिसके बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, शिखर धवन ने उन दो टीमों का नाम बताया है जो कि उनके अनुसार IPL 2025 के फाइनल में पहुंच सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें शिखर धवन आईपीएल 2025 के लिए दो फाइनलिस्ट टीमों के नाम बताते दिखे। आप नीचे शिखर की भविष्यवाणी का वीडियो भी देख सकते हो जिसमें वो कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस को IPL के 18वें सीजन के लिए फाइनलिस्ट बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Kane Williamson ने की भविष्यवाणी, बोले - 'IPL 2025 में Orange Cap जीत सकते हैं ये 3 खिलाड़ी'
#TATAIPL 2025 Orange Cap holder?#TATAIPL top 2 teams?
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 22, 2025
And could we see a Super Over in the final? Kyunki !
The IPL 2025 Starcast share their predictions for the season!
Watch LIVE action:… pic.twitter.com/JuURUOcKXk