Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: क्रिस गेल से हिंदी में बोलने लगे शोएब अख्तर, यूनिवर्स बॉस ने दिया जवाब

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर ने यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर क्रिस गेल के साथ जमकर मस्ती की है। शोएब अख्तर और क्रिस गेल की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma November 18, 2021 • 11:53 AM
Cricket Image for Shoaib Akhtar And Chris Gayle Funny Moments Watch Video
Cricket Image for Shoaib Akhtar And Chris Gayle Funny Moments Watch Video (shoaib akhtar and chris gayle)
Advertisement

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर ने यूनिवर्स बॉस नाम से मशहूर क्रिस गेल के साथ जमकर मस्ती की है। शोएब अख्तर और क्रिस गेल की मस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शोएब मलिक द्वारा दुबई में दी गई पार्टी का है जहां शोएब अख्तर, क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी ने मिलकर पार्टी की है।

क्रिस गेल मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं और यही बात शोएब अख्तर को अच्छे से पता थी यही वजह है कि यूनिवर्स बॉस को अपने सामने देखकर शोएब अख्तर उनसे हिंदी भाषा में बात करते हुए नजर आते हैं।

Trending


शोएब अख्तर क्रिस गेल से कहते हैं, 'बैठ ना, इधर बैठ ना। क्या हाल हैं?' शोएब की बात सुनकर क्रिस गेल भी हिंदी भाषा में जवाब देते हुए कहते हैं, 'ठीक है।' इसके बाद शोएब अख्तर क्रिस गेल से उनके रिटायरमेंट को लेकर हिंदी में पूछते हुए कहते हैं, 'रिटायरमेंट हो गई।' जिसको सुनकर गेल और अख्तर सहित सभी लोग हंसने लगते हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

बता दें कि दुबई में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले के दौरान यह सभी खिलाड़ी इकट्ठा हुए थे। वहीं अगर क्रिस गेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच में क्रिस गेल ने दर्शकों का अभिवादन किया था। जिससे उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जाने लगी थीं लेकिन गेल ने अभी रिटायरमेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement