Cricket Image for Shoaib Malik Ravindra Jadeja Andre Russell T20 World Cup 2022 (Andre Russell)
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत अक्टूबर महीने से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस वर्ल्ड कप में फैंस इन 4 खिलाड़ियों को काफी ज्यादा मिस करने वाले हैं। इस लिस्ट में शामिल चारों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में शिरकत करते हुए नजर आए थे।
क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल की कमी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में काफी खलेगी। 2007 से 2021 तक क्रिस गेल ने टी-20 वर्ल्ड कप के हर एडिशन में हिस्सा लिया था। क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 79 टी-20 मैचों में 137.51 के स्ट्राइक रेट से 1899 रन बनाए हैं।


