Shree Charani Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Team) की 22 साल की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज़ श्री चरणी (Shree Charani) ने विमेंस एशिया कप 2026 (Women's Asia Cup 2026) के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि उन्होंने दुबई के मैदान पर अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर इतिहास रचा है और दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़कर बनीं नंबर-1: श्री चरणी ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के चार विकेट लेकर साल 2026 में अपने 39 टी20 विकेट पूरे किए हैं। खास बात ये है कि अब वो एक कलेंडर ईयर में भारत के लिए सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गईं हैं। उन्होंने पूनम यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2018 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 35 विकेट चटकाए थे।
एक कैलेंडर ईयर में IND-W के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट
- 39* – श्री चरणी, 2026
- 35 – पूनम यादव, 2018
- 30 – दीप्ति शर्मा, 2024
- 30* – दीप्ति शर्मा, 2026
- 29 – दीप्ति शर्मा, 2022
- 29 – राधा यादव, 2024