Shree Charani ने T20 World Cup इतिहास में बनाया शानदार रिकॉर्ड, शाहीद अफरीदी-इमरान ताहिर को छोड़ा पी (Image Source: X.Com (Twitter))
South Africa Women vs India Women: भारतीय गेंदबाज श्री चरणी (Shree Charani) ने रविवार (21 जून) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। चरणी ने अपने कोटे के चार ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
तोड़ा अफरीदी औऱ ताहिर का रिकॉर्ड
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में चरणी के तीन मैच के बाद 10 विकेट हो गए हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप (महिला/पुरुष) इतिहास में पहले तीन मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वली गेदंबाज बन गई हैं। इस लिस्ट में उन्होंने शाहीद अफरीदी, डियान डेविड, इमरान ताहिर, मुस्तफिजुर रहमान औऱ सैम कुरेन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पहले तीन मैचों में 9 विकेट लिए थे।