Shreyas Iyer And Abhishek Sharma Viral Video: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम जापान के टूर पर है जहां वो एशियन गेम्स खेल रहे हैं। वो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और अब उनका सामना श्रीलंका से होने वाला है। गौरतलब है कि इसी बीच सोशल मीडिया पर इंडियन कैप्टन श्रेयस अय्यर और विस्फोटक बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हुआ है जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
झुक्कर किया फैंस का सम्मान: दरअसल, ये वायरल वीडियो भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल रद्द होने के बाद सामने आया। ये वीडियो 15 सेकंड का है, जिसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा जापान में झुक्कर फैंस का सम्मान करते दिखे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेयस टीम बस की तरफ जा रहे होते हैं कि तभी कुछ फैंस उन्हें आवाज लगाते है। ये देखकर श्रेयस रुक जाते हैं और उनकी तरफ हाथ हिलाते हैं। इसके बाद वो जापानी अंदाज में झुक्कर सभी का सम्मान करते हैं। इसके बाद वो अभिषेक को भी ऐसा करने को कहते हैं और वो खुशी-खुशी झुक्कर फैंस का सम्मान करते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।