IPL 2026, Punjab Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। प्रियांश आर्य ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंत तक टिककर जिम्मेदार पारी खेली।
आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य ने शानदार शुरुआत दिलाई और प्रभसिमरन सिंह (18) के साथ पहले विकेट के लिए 43 गेंदों में 78 रन की साझेदारी की। प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।