Shreyas Iyer Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बीते शनिवार, 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानिसंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 66वें मुकाबले में 34 बॉल पर 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि श्रेयस ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 30 वर्षीय श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 53 रनों की पारी खेलते हुए 5 चौके और 2 छक्के जड़े जिसके बाद अब वो आईपीएल के किसी एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी करते हुए संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 में श्रेयस पंजाब किंग्स के लिए अब तक 13 मैचों में पूरे 29 छक्के जड़ दिए हैं जैसा कि एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी करते हुए किया था। बता दें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल का नाम दर्ज है।
Most sixes by Captain in an IPL season
— All Cricket Records (@Cric_records45) May 24, 2025
38 - Virat Kohli (2016)
31 - David Warner (2016)
30 - MS Dhoni (2018)
30 - KL Rahul (2021)
30 - KL Rahul (2022)
29* - Shreyas Iyer (2025)
29 - Adam Gilchrist (2009) pic.twitter.com/72w8sY0ZFG