आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर इस समय मुंबई टी-20 लीग में खेलते हुए सोबो मुंबई फाल्कन्स की कप्तानी कर रहे हैं और इस समय सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें मुंबई टी-20 लीग के मैच के दौरान मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, सोबो मुंबई फाल्कन्स के कप्तान श्रेयस, DRS रिव्यू में हुई लंबी देरी से काफी निराश दिखे। इस अनोखे नज़ारे ने फैंस को खूब हंसाया, क्योंकि मैच भी कुछ देर के लिए रुक गया था। मुंबई के इस बल्लेबाज़ को देरी पर अपनी झुंझलाहट ज़ाहिर करते हुए भी सुना गया, उन्होंने कहा, "अबे कितना टाइम लगाते हैं?" इतना बोलने के बाद फिर वो उठकर अपने साथियों के साथ शामिल हो गए।
हालांकि, श्रेयस की टीम के लिए शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है। सोबो फाल्कन्स हार के बड़े अंतर के कारण पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं और अब वो वापसी करने का लक्ष्य रखेंगे।
Incase you missed this
— Vihaan. (@Vihaann96) June 3, 2026
- Shreyas Iyer was literally sleeping in the middle of yesterday's match. pic.twitter.com/9trXACLyXd