Shreyas Iyer T20I Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अय्यर ने शानदार शतक जड़ते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था औऱ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक ठोकते हुए 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए। उनकी इस पारी के चलते भारत ने 32 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से यह मैच अपने नाम किया।
टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर इस शतक के साथ टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने भारत की कप्तानी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक लगाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव के नाम कप्तान के तौर पर एक शतक दर्ज है। अब अय्यर भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।